मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

नूंह में पति ने पत्नी को किया जिंदा जलाने का प्रयास,गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नूंह में पति ने पत्नी को किया जिंदा जलाने का प्रयास,गिरफ्तार

नूंह। नूंह में एक महिला को उसके ही पति ने जिंदा जलाने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसी महिला को नूंह के शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़िता के परिजनों के अनुसार महिला की शादी रेहना गांव में हुई थी। उसके पांच बच्चे हैं। आरोप है कि महिला का पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और घरेलू हिंसा का शिकार बनाता था। परिवार का कहना है कि कई बार समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।गत दिवस महिला का पति अपने घर आया। घर पहुंचते ही उसने पहले महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद गुस्से और हैवानियत में आकर उसने चूल्हे पर बन रहे पशुओं के आहार को महिला के ऊपर उड़ेल दिया। उबलता हुआ आहार गिरते ही महिला की चीख-पुकार मच गई और उसका शरीर बुरी तरह जल गया। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घर में मौजूद बच्चों ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर अपनी मां के भाई को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही महिला के मायके पक्ष के लोग तुरंत नूंह पहुंचे और झुलसी महिला को गंभीर हालत में शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़िता के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें