सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 145वीं जयंती मनाई गई
हज़ारीबाग राष्ट्रीयसागर न्यूज़ - हजारीबाग शहर के इंद्रपुरी चौक पर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 145वीं जयंती मनाई गई
उनके जीवनी को याद करते उपमहापौर राजकुमार लाल ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में सरदार पटेल का पहला और बड़ा योगदान 1918 में खेड़ा संघर्ष में था। उन्होंने 1928 में हुए बारदोली सत्याग्रह में किसान आंदोलन का सफल नेतृत्त्व भी किया लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री थे स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण करके भारतीय एकता का निर्माण किया।
राकेश गुप्ता ने कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल जी अखंड भारत के निर्माण में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का अहम योगदान रहा है. उन्होंने यह भी कहा सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के महानायक है.
मौके पर उप महापौर राजकुमार लाल,समाज सेवी राकेश गुप्ता,भाजपा नेता बटेश्वर मेहता,जदयू के जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन पटेल, राकेश ठाकुर, भुनेश्वर पटेल,रितेश खण्डेलवाल एवं अतिशय जैन एवं कई लोग मौजूद थे





