मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत में शादी के दो सप्ताह बाद गहने लेकर दुल्हन फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत में शादी के दो सप्ताह बाद गहने लेकर दुल्हन फरार

पानीपत। पानीपत के एक गांव में शादी के महज 13 दिन बाद नवविवाहिता घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह अपने साथ आभूषण, मोबाइल फोन भी ले गई। महिला दबे पांव घर से निकली, लेकिन इसका परिजनों को जरा भी भनक नहीं लगी।पुलिस ने शिकायत मिलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसने अपने बेटे संजय की शादी अरुणा (दोनों बदले हुए नाम) के साथ की थी। दोनों की शादी 14 मई को बरेली स्थित एक मंदिर में हुई थी। शादी के बाद मंगलवार की दोपहर को अरुणा घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। अरुणा की हर जगह तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली। उसके परिजनों से भी संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जबाब नहीं मिला।परिजनों ने उसके जाने के बाद उसके कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पता लगा कि वह तो घर के सारे जेवरात, मोबाइल फोन व कुछ अन्य सामान भी साथ ले गई है। इस तरह परिजनों को खुद के साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। परिजनों ने बताया कि अभी तो उन्हें बहू के व्यवहार का सही से पता भी नहीं लगा था। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें