मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

डोमचांच के रूपनडीह में प्रतिमा और झंडा लगाने को लेकर विवाद, झड़प में थाना प्रभारी समेत छह घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डोमचांच के रूपनडीह में प्रतिमा और झंडा लगाने को लेकर विवाद, झड़प में थाना प्रभारी समेत छह घायल

कोडरमा जिले के डोमचांच थाना अंतर्गत रूपनडीह में दो पक्षों में बुधवार सुबह जमकर पत्थरबाजी हुई। यह विवाद मंदिर के बैनर को हटाने और संत रविदास की प्रतिमा को लगाने को लेकर हुआ। इस घटना में मामले को शांत कराने पहुंचे दल डोमचांच थाना प्रभारी ओमप्रकाश समेत लगभग छह से अधिक लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार रूपनडीह गांव में संत रविदास मंदिर के सामने झंडा बोर्ड और होर्डिंग लगाया गया है। इसको लेकर कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष संत शिरोमणि रविदास समारोह समिति डोमचांच ने धरना प्रदर्शन भी किया था। वहीं बुधवार को इसी मामले में दो पक्षों में झड़प के बाद पत्थरबाजी की घटना हुई। माहौल शांत करने पहुंचे थाना प्रभारी ओम प्रकाश कुमार को भी पत्थर लगा और वे घायल हो गए। वहीं सर्किल इंस्पेक्टर विनोद कुमार और कुछ अन्य लोगों को भी चोट लगी है। बाद में एसडीओ रिया सिंह, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची विभिन्न थानों की पुलिस ने मोर्चा सम्हाला। लोगों को नियंत्रित करने के लिए लाठी भी भांजनी पड़ी तो वहीं गांव में विभिन्न थानों के पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें