मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

रईसजादों का आतंक, नैनीताल रोड पर चलती सड़क पर जानलेवा स्टंट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रईसजादों का आतंक, नैनीताल रोड पर चलती सड़क पर जानलेवा स्टंट

हल्द्वानी। रईसजादों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात नैनीताल रोड पर कुछ कार सवार अराजक युवकों ने खुलेआम जानलेवा स्टंट कर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी।थार जैसी महंगी गाड़ियों में सवार इन रईसजादों ने नैनीताल शहीद पार्क के ठीक सामने चलती सड़क पर एक नहीं, बल्कि कई बार खतरनाक स्टंट किए, जिससे राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई।घटना के दौरान सड़क पर सामान्य यातायात जारी था, इसके बावजूद युवकों ने तेज रफ्तार में गाड़ियां घुमाईं और स्टंटबाजी करते रहे।मौके से गुजर रहे कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ने पुलिस की देर रात तक गश्त के दावों की पोल खोल दी है। जिस स्थान पर स्टंट किए गए, वह शहर का व्यस्त इलाका माना जाता है, इसके बावजूद पुलिस की मौजूदगी न होना कई सवाल खड़े कर रहा है।स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है और इन रईसजादों पर कब शिकंजा कसती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें