मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

हरिपुर में गुलदार और हाथी का आतंक, सोलर फेंसिंग को लेकर उठ रहे सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार,। देहरादून-हरिद्वार सीमा पर स्थित हरिपुर कलां में इन दिनों

वन्यजीव गुलदार और हाथी लगातार दस्तक दे रहे हैं। वन्यजीव की इस क्षेत्र

में लगातार दस्तक से स्थानीय निवासियों में ख़ौफ़ बना हुआ है।

बीते दो

दिनों से एक हाथी ने यहां आतंक मचा रखा है। शाम ढलते ही यह हाथी आबादी का

रुख कर लेता है। बीते दो दिनों से यह लगातार प्रेम विहार चौक और आनंद उत्सव

क्षेत्र में पहुंच रहा है। एक दिन पूर्व यह रात आठ बजे ही प्रेमविहार चौक

पर पहुंच गया। इसके आते ही बाजार में हड़कंप मच गया। आज सुबह भी यह आनंद

उत्सव क्षेत्र में पहुंच गया था, जिसे स्थानीय वनकर्मियों ने बमुश्किल जंगल

में खदेड़ा।

इस क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी भी लगातार देखी जा

रही है। बीते रोज मोतीचूर बस्ती में गुलदार ने एक पालतू कुत्ते को अपना

निवाला बना लिया, तो प्रेमविहार कालोनी के पास इसने एक बछिया का भी शिकार

किया। जिन स्थानों पर यह घटना हुई, वहां पिछले वर्ष राजाजी टाइगर रिजर्व की

ओर से हरिद्वार-मोतीचूर रेंज की सीमा पर सोलर फेंसिंग लगाई गई थी। मगर

फेंसिंग लगते ही, इसे जगह जगह से काट दिया गया। इसके चलते वन्य जीव बे

रोकटोक आबादी क्षेत्र में आ रहे हैं।

राजाजी टाइगर रिजर्व के वन्य

जीव प्रतिपालक हरीश नेगी का कहना है कि हरिपुर में मोतीचूर व हरिद्वार रेंज

की सीमा पर सोलर फेंसिंग लगाई गई थी, मगर कई स्थानों पर इसे अवरुद्ध कर

दिया गया। इस प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ

ही इस क्षेत्र में वन्यजीवों की लगातार दस्तक को देखते हुए वन कर्मियों की

कई टीमें तैनात की गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें