मरीज की मौत को लेकर कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तनाव
मरीज की मौत को लेकर कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तनावकोलकाता, 10मार्च । मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से शुक्रवार सुबह कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तनाव का माहौल व्याप्त रहा। मृतक का नाम मनोरंजन विश्वास (48) बताया गया है। उन्हें आर्थोपेडिक विभाग में भर्ती कराया गया था। इलाज चल रहा था। अस्पताल के मुताबिक, एक नर्स ने उन्हें सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक इंजेक्शन लगाया। शुक्रवार सुबह मनोरंजन विश्वास का शव बाथरूम के बाहर अग्निशमन यंत्र के पाइप से लटका मिला।घटना से अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शारीरिक बीमारी के चलते मनोरंजन विश्वास ने आत्महत्या की है या कोई और बात है, पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि मरीज के इस तरह मौत होने से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी।





