मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

दीवारों पर विवादित नारे लिखे जाने से बठिंडा में तनाव, पुलिस ने जांच शुरू की

बठिंडा। बठिंडा जिले के गांव जै सिंह वाला में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सरकारी स्कूल की दीवार समेत एक अन्य दीवार पर ‘शहीद दिलावर बब्बर जिंदाबाद’ और ‘एसएफजे’ के नारे लिखे मिले।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन51 बार पढ़ा गया
दीवारों पर विवादित नारे लिखे जाने से बठिंडा में तनाव, पुलिस ने जांच शुरू की

बठिंडा। बठिंडा जिले के गांव जै सिंह वाला में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सरकारी स्कूल की दीवार समेत एक अन्य दीवार पर ‘शहीद दिलावर बब्बर जिंदाबाद’ और ‘एसएफजे’ के नारे लिखे मिले। दीवार पर नारे लिखे होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह कुछ ग्रामीणों की नजर स्कूल की दीवार और एक अन्य दीवार पर लिखे इन नारों पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी ग्राम पंचायत को दी। पंचायत सदस्य मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

थाना सदर के एसएचओ मुनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इसके अलावा अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही नारे लिखने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दीवारों पर नारे किसने और कब लिखे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें