मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर हरियाणा के विद्यार्थियों और शिक्षकों का टेंपो ट्रैवलर पलटा, छह घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर हरियाणा के विद्यार्थियों और शिक्षकों का टेंपो ट्रैवलर पलटा, छह घायल

नैनीताल : नैनीताल भ्रमण पर आये हरियाणा के विद्यार्थियों और शिक्षकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर शुक्रवार देर रात नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया। वाहन में चालक सहित 20 लोग सवार थे। दुर्घटना में चालक, दो शिक्षिकाएं और तीन छात्राएं घायल हो गयीं।

राहत की बात यह रही कि वाहन खाई में गिरने से बच गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गयी। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया।

नैनीताल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के एक विद्यालय का नैनीताल भ्रमण पर आया दल लौटकर हरियाणा जा रहा था। देर रात लगभग डेढ़ बजे शिव मंदिर के निकट टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। सूचना मिलने पर कालाढुंगी थाने के उप निरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा 108 एम्बुलेंस सेवा की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया गया।

दुर्घटना में चालक मुकेश पंडित, शिक्षिकाएं प्रतिष्ठा एवं प्रिया भारती तथा छात्राएं मान्या, ऐश्वर्या और गीत मल्होत्रा घायल हुईं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को चिकित्सालय से छुट्टी दे दी गयी और दल दूसरे वाहन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया।

चालक ने बताया कि वाहन के पिछले टायरों से धुआं निकलने पर उसने वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर स्टेयरिंग लॉक कर दिया था तथा पहियों के आगे पत्थर भी लगाये थे, लेकिन कुछ समय बाद हैंड ब्रेक हटाते ही वाहन ढलान की ओर खिसककर पलट गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों और वाहन की तकनीकी स्थिति की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें