मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : बारिश ने किसानों के चेहरे खिले,गेहूं की फसल के लिए लाभकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : बारिश ने किसानों के चेहरे खिले,गेहूं की फसल के लिए लाभकारी

जींद। तीन दिन तेज धूप निकलने के बाद जींद तथा आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार अल सुबह बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हुई। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं। शुक्रवार को पूरा दिन रूक-रूक कर तेज बारिश होती रही। इस बारिश ने जहां किसानों के चेहरे पर रोनक ला दी है, वहीं मौसम भी सुहावना बना दिया है। अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिर कर 15 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान चार डिग्री गिर कर तीन डिग्री रहा। हवा की गति 19 किलोमीटर प्रति घंटा रही, वहीं मौसम में आद्रता 99 प्रतिशत बनी रही।कृषि विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को हुई बारिश किसानों व फसलों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। इस बारिश से फसलों में आई छोटी-मोटी बीमारी धुल जाएगी। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से तापमान 22 डिग्री के आसपास पहुंच रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक पहुंच गया था। जिससे फसलों में बीमारी की संभावना बन गई थी। किसान बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और लोगों को भी ठंड के मौसम में दिन के समय गर्मी का अहसास हो रहा था। शुक्रवार को अल सुबह तेज हवाएं बहने लगीं, बाद में बारिश शुरू हो गई। पूरा दिन तेज बारिश तो कभी बूंदाबांदी होती रही। बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है, क्योंकि गेहूं व सरसो फसल के लिए इस समय बारिश बहुत जरूरी थी। गांव पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डा. राजेश ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को पूरा दिन बारिश की संभावना है। यह बारिश फसलों क लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। किसानों को चाहिए कि वो फसलों का निरीक्षण करते रहें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें