मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं पर विराम लगाने के लिए पहली बार टेलीमानस प्रोग्राम शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं पर विराम लगाने के लिए पहली बार टेलीमानस प्रोग्राम शुरूमानसिक रोगियों की अब 24 घंटे काउंसिलिंग की तैयारीहमीरपुर, 24 फरवरी । हमीरपुर जिले में पहली बार टेलीमानस कार्यक्रम का आगाज किया गया है। इस कार्यक्रम के जरिए आत्महत्या के बढ़ते मामलों पर विराम लगाने की तैयारी है। इसके लिए मानसिक रोगियों की 24 घंटे काउंसिलिंग की एक योजना तैयार भी डिपार्टमेंट तैयार कर रहा है।हमीरपुर समेत समूचे बुन्देलखंड क्षेत्र में पिछले कई सालों से आत्महत्या की घटनाओं का लगातार ग्राफ बढ़ रहा है। अकेले हमीरपुर में ही हर महीने एक दर्जन से ज्यादा लोग जिन्दगी से हताश होकर मौत को गले लगाते है जबकि पिछले साल सैकड़ों घटनाएं आत्महत्या की हुई है। ज्यादातर घटनाओं के पीछे टेंशन एक बड़ी वजह बताई जा रही है। आत्महत्या करने वालों में नवयुवकों की संख्या सर्वाधिक है।इस साल 55 दिन में ही आत्महत्या की करीब दो दर्जन घटनाएं हो चुकी है। आत्महत्या के लगातार मामले बढऩे से अब शासन भी हरकत में आ गया है। हमीरपुर की मनोवैज्ञानिक काउंसलर मानसी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में टेलीमानस कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत 24 घंटे काउंसिलिंग की व्यवस्था अभी सिर्फ आगरा, बरेली, गोरखपुर व वाराणसी में है लेकिन हमीरपुर को भी इस दायरे में लाए जाने की तैयारी शासन ने की है। बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर अभी 14416 व 18008914416 टोल फ्री नम्बर आवंटित कर दिए गए है।कन्ट्रोल रूम से हताश लोगों पर रखी जाएगी नजरमनोवैज्ञानिक काउंसलर ने बताया कि टोलीमानस प्रोग्राम के तहत सबसे पहले मानसिक रोगी को टोल फ्री नम्बर पर फोन करना होगा। लखनऊ हेड क्वाटर पर बैठे कर्मचारी के हमीरपुर काउंसलर को फोन पर सूचना देने पर संबन्धित मानसिक रोगी की काउंसिलिंग की जाएगी। बताया कि हमीरपुर जिला अस्पताल में मन कक्ष में प्रगति गुप्ता, नीता वर्मा की तैनाती है। अभी यह सेवा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही उपलब्ध है।टेलीमानस प्रोग्राम से थमेंगे आत्महत्या के मामलेमनोवैज्ञानिक काउंसलर मानसी सिंह ने बताया कि मन कक्ष में एक डाँक्टर की तैनाती होगी। मन कक्षा आफिस भी 24 घंटे संचालित होगा। बताया कि शासन का मानना है कि हमीरपुर समेत बुन्देलखंड क्षेत्र में सर्वाधिक आत्महत्या की घटनाएं हो रही है इसलिए यहां पर शासन ने अब विशेष फोकस किया है। टेंशन और हताश लोगों की काउंसिलिंग कर उन्हें जागरूक किया जाएगा। जिससे आत्महत्या के मामलों पर रोक लगाई जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें