मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : टेलीग्राम टास्क फ्रॉड के आरोप में एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : टेलीग्राम टास्क फ्रॉड के आरोप में एक गिरफ्तार

फतेहाबाद। टेलीग्राम टास्क फ्रॉड के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद की पुलिस टीम ने एक युवक को काबू किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, और अब तकनीकी जांच के आधार पर तीसरे आरोपी को भी दबोच लिया गया है। थाना साइबर क्राइम के प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान योगेश पुत्र मनोज के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश अभी भी जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह मामला फतेहाबाद की शिव नगर, भट्टू रोड निवासी अनुप्रिया की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि जालसाजों ने टेलीग्राम के जरिए उनसे संपर्क किया और घर बैठे काम करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। उन्हें शुरुआत में होटल रेटिंग टास्क पूरा करने का काम दिया गया।

विश्वास जीतने के बाद, आरोपियों ने निवेश के नाम पर उनसे विभिन्न बैंक खातों और यूपीआई आईडी पर बार-बार पैसे ट्रांसफर करवाए। मुनाफा देने का झांसा देकर ठगों ने अलग-अलग किस्तों में अनुप्रिया से कुल 5 लाख 35 हजार रुपये की बड़ी राशि हड़प ली। ठगी का शिकार होने के बाद जब पीडि़ता को सच्चाई का एहसास हुआ, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस आधार पर थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद में 6 नवंबर 2025 को बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस की तकनी

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें