मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:51 · नई दिल्ली संस्करण

तेलंगाना : मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट निगेटिव, एक अन्य में दिखे लक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हैदराबाद। देशभर में एक सप्ताह में मंकीपॉक्स के चार मामले आने के बाद तेलंगाना के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक के चार मामलों में से तीन केरल और एक दिल्ली में है। इसके अलावा मंगलवार को खम्मम जिले में एक अन्य व्यक्ति में भी मंकीपॉक्स के संदिग्ध लक्षण दिखने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है।तेलंगाना राज्य में दो दिन पहले मंकीपॉक्स के संदिग्ध लक्षण युवक के सामने आने से हड़कंप मच गया था लेकिन मंगलवार को युवक के नमूनों की जांच रिपोर्ट आज शाम को पुणे से हैदराबाद पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जांच रिपोर्ट में नेगेटिव आई है। इस बीच मंगलवार को खम्मम जिले से भी एक अन्य व्यक्ति में मंकीपॉक्स के संदिग्ध लक्षण दिखे हैं। यह युवक उत्तर प्रदेश का निवासी है और जिले की एक ग्रेनाइट फैक्ट्री में कार्य करता है। मंकीपॉक्स के संदिग्ध लक्षण होने के बाद उसे हैदराबाद के फेवर हॉस्पिटल में स्थानांतरित करने की तैयारी रही है।हैदराबाद के फीवर हास्पिटल के अधीक्षक डॉ. के. शंकर ने सोमवार को कुवैत से लौटे कामारेड्डी निवासी युवक में मंकीपॉक्स के लक्षण होने की आशंका व्यक्त की थी। इसके बाद युवक के नमूनों को जांच के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलाजी भेज दिए गए थे और युवक को फीवर अस्पताल के आइशोलेशन में रखा गया था। डॉ. शंकर ने युवक के संपर्क में आने वाले छह लोगों की पहचान करके उन्हें भी एहतियात के तौर पर आइसोलेशन में रखा था। इन लोगों में मंकीपॉक्स का कोई लक्षण नहीं था। डॉ शंकर के अनुसार मंकीपॉक्स के वायरस का प्रसार हवा के माध्यम से नहीं होता है और जिन लोगों ने चेचक का टीका लगवाया है, उन्हें यथासंभव खतरा नहीं है। इस वायरस के संक्रमण के लक्षण छह से तेरह दिनों में सामने ने आते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें