मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

टिहरी में मेडिकल और पर्यटन विकास को मिलेगी रफ्तार: विधायक किशोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई टिहरी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि टिहरी को मेडिकल और पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार तेजी से प्रयास कर रही हैं। जल्दी ही टिहरी में मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और टीएचडीसी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।विधायक किशोर उपाध्याय गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज टिहरी की स्थापना से पहाड़ क्षेत्र के लोगों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। साथ ही, जिला चिकित्सालय और नर्सिंग कालेज को अपग्रेड करने की याेजना है।इसके अतिरिक्त, हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज में जल्दी ही पीजी की कक्षाएं शुरू की जाएंगी और इसे आईआईटी के हिल कैंपस के रूप में विकसित करने का प्रयास जारी है।पर्यटन की दृष्टि से कोटी झील और डोबरा चांठी पुल सहित नई टिहरी को एडीबी की 1200 करोड़ रुपये की झील परियोजना के तहत विकसित किया जायेगा, जिसमें बौराड़ी से नई टिहरी तक रोपवे बनाने की याेजना है। रिंग रोड और बुनियादी पर्यटन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी काम किया जायेगा।उन्होंने बताया कि चारधाम रेलवे परियोजना को टिहरी से जोड़ने के लिए मरोड़ा में जंक्शन बनाने के लिए रेलमंत्री को प्रस्ताव दिया गया है। इस पर काम हो रहा है। इसके साथ ही, देहरादून से टिहरी तक टनल निर्माण के लिए भी केंद्र सरकार से जल्दी ही स्वीकृति मिलने के आसार हैं।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने बताया कि संगठन के महापर्व सदस्यता अभियान में जनपद में तेजी से काम हो रहा है। जनपद को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें 45 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। इस समय सदस्यता अभियान में जनपद टिहरी सातवें स्थान पर व टिहरी विधासभा प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। आगामी एक अक्टूबर से शुरू होने वाले दूसरे चरण के अभियान में जनपद के सदस्यता अभियान के लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त कर लिया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें