मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के पलामू में शिक्षक की गला रेतकर हत्या, झाड़ी में मिला शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के पलामू में शिक्षक की गला रेतकर हत्या, झाड़ी में मिला शव

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक सहायक शिक्षक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चिल्हो खुर्द निवासी 45 वर्षीय उदय सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम उदय सिंह को किसी परिचित व्यक्ति का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से निकले थे।

देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान नगदारा गांव के पास पाटन जाने वाले मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी मिली। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन की, जहां कुछ दूरी पर झाड़ियों में उनका शव बरामद हुआ। शव खून से लथपथ अवस्था में मिला।

उदय सिंह गांव के एक स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा आसपास के इलाके में लोगों का इलाज करते थे। घटना की सूचना मिलने के बाद छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से शराब और बीयर की कई बोतलें बरामद की गई हैं।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उदय सिंह को शराब पार्टी के बहाने बुलाया गया था। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में किसी परिचित व्यक्ति की संलिप्तता की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जिस व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बुलाया था, उसकी पहचान और गतिविधियों की जांच की जा रही है।

पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है तथा अंतिम बार संपर्क में आए लोगों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। फॉरेंसिक टीम की सहायता से जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने दावा किया है कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें