मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब के अमृतसर में तेजधार हथियारों से हमलाकर शिक्षक की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब के अमृतसर में तेजधार हथियारों से हमलाकर शिक्षक की हत्या

चंडीगढ़ : पंजाब में अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु क्षेत्र में एक शिक्षक की तेजधार हथियारों से हमलाकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस समय हुई, जब वह अपनी बेटी को ट्यूशन क्लास छोड़कर घर लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार, जगदीप सिंह गहरी मंडी स्कूल में शिक्षक थे। जब जगदीप सिंह अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़कर वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने उनके सिर और गर्दन पर तेजधार हथियारों से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं।

इस संबंध में डीएसपी गुरु बलजीत सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि हमला बेहद बेरहमी से किया गया था।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

डीएसपी ने यह भी बताया कि अभी तक किसी पुरानी रंजिश, धमकी या विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है। जांच जारी है और जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, उन्हें साझा किया जाएगा।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें