75 वर्ष के ऊपर को कर में छूट और स्टार्ट एप्स में प्रोत्साहन राशि दिए जाने का स्वागत किया : डिप्टी मेयर
रांची। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में आम बजट पेश किया गया। रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने वरिष्ठ नागरिकों 75 वर्ष के ऊपर को कर में छूट और स्टार्ट एप्स में प्रोत्साहन राशि दिए जाने सहित कुछ अन्य घोषणाओं का स्वागत किया। आम बजट की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के लिए है । इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस बजट से भारत के अवसंरचनाए कृषि और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत मजबूती मिलेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से एक रूपरेखा प्रस्तुत की है। भविष्य को देखकर यह बजट तैयार किया गया है। इसके लिए मैं तहे दिल से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं।





