400 पार के लक्ष्य के साथ देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प लें: रविन्द्र राय
रांची भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को मिलन समारोह
आयोजित की गई। इस समारोह में रामगढ़ मांडू के नेता, जिला परिषद सदस्य सर्वेश
सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। मौके
पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग कमेटी के प्रदेश संयोजक रविन्द्र
राय ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश के साथ प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए
झारखंड भी तैयार है।
राय ने कहा कि प्रत्येक दिन विभिन्न जिलों से
लोग लगातार भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। जनता का भरोसा मोदी पर बढ़ता ही जा
रहा रहा। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में वंचित वर्ग विकास की
मुख्यधारा से जुड़े हैं। आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।
उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन से 400 पार का संकल्प पूरा होगा। झारखंड
में 14 लोकसभा सीट पर एनडीए की जीत होगी।
देश की जनता को सिर्फ मोदी की गारंटी पर विश्वास: आदित्य साहू
प्रदेश
महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा पार्टी नहीं
परिवार है। सर्वेश सिंह के पार्टी में आने से पार्टी और मजबूत होगी। रामगढ़
जिला में पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता को
सिर्फ मोदी की गारंटी पर पूर्ण विश्वास है। साथ ही कहा कि भाजपा में कोई भी
व्यक्ति शून्य से शिखर तक पहुंच सकता है। इसका जीता जाता उदाहरण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं है।
साहू ने कहा कि तीसरी बार
मोदी सरकार का संकल्प सत्ता के लिए नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान, मजदूर,
महिला, आदिवासी, दलित, पिछड़े सभी वर्गों की सेवा के लिए है। उन्होंने कहा
कि देश का भविष्य आज मोदी के हाथों में सुरक्षित है। हमें नरेन्द्र मोदी को
और मजबूती के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
सर्वेश सिंह ने
प्रदेश नेतृत्व का पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए आभार प्रकट किया। सिंह
ने कहा कि भाजपा ही ऐसी एकमात्र पार्टी है, जिसकी स्पष्ट नीति है। विकास
का संकल्प और नीयत है। विश्व प्रसिद्ध नेता हैं। उन्होंने कहा कि मैं
पार्टी के कार्यक्रमों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया हूं।
पार्टी के संकल्प को पूरा करने में पूरी ताकत लगा दूंगा।
शामिल
होने वाले कुणाल किशोर, सियाराम सिंह, मिथिलेश पाठक, परमेश्वर सिंह, मुकेश
सिंह, अमरीका सिंह, प्रकाश ठाकुर, रौशन सिंह, प्रबल चौहान, रघुनाथ सोरेन,
संजय सोरेन, कृष्णा सिंह, चंद्रिका भोक्ता, सुरेंद्र महतो, योगेंद्र
प्रसाद, ईश्वर गंझू, धर्मजीत सिंह आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर विधायक
बिरंची नारायण, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश सिंह, हजारीबाग लोकसभा के संयोजक
शशिभूषण भगत, रामगढ़ जिला ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक रंजीत सिन्हा उपस्थित
थे।





