मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : भूना के राजकीय महाविद्यालय में बनेगा आधुनिक सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल मैदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : भूना के राजकीय महाविद्यालय में बनेगा आधुनिक सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल मैदान

फतेहाबाद। भूना क्षेत्र को खेल अवसंरचना के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। राजकीय महाविद्यालय, भूना के खेल मैदान को अब अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सिंथेटिक टर्फ युक्त फुटबॉल मैदान में विकसित किया जाएगा। यह परियोजना गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना के सहयोग से कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत साकार की जाएगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति एवं सहयोग प्रदान करने के लिए सांसद सुभाष बराला ने शनिवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भूना क्षेत्र हमेशा से फुटबॉल प्रतिभाओं का गढ़ रहा है और यहां से अनेक खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं, लेकिन उच्च स्तरीय अभ्यास के लिए आधुनिक सुविधाओं की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

खिलाडिय़ों की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखा था, जिसे अब मूर्त रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2014 में तत्कालीन मुख्यमत्री मनोहर लाल ने भूना में राजकीय महाविद्यालय बनने की घोषणा की थी और 2015 में इसकी क्लास लगनी शुरू हो गई थी। भूना क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को कॉलेज बनाकर भाजपा सरकार ने पूरा किया था। कॉलेज के भवन बन जाने के बाद यहाँ एक आधुनिक मैदान की मांग रही जो अब पूरी हो रही है। बराला ने बताया कि गोरखपुर अणु विद्युत परियोजना द्वारा इससे पहले भी गांव बैजलपुर में सिंथेटिक हॉकी टर्फ का निर्माण कराया जा चुका है, जो खिलाडिय़ों के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है। इसी कड़ी में अब भूना में फुटबॉल खिलाडिय़ों के लिए आधुनिक तकनीक से लैस सिंथेटिक टर्फ मैदान विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परियोजना के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा आवश्यक एनओसी जारी कर दी गई है, कॉलेज प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय पूरा हो चुका है तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। सांसद सुभाष बराला ने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना फुटबॉल खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की अभ्यास सुविधा प्रदान करेगी और स्थानीय युवाओं की खेल प्रतिभा को बड़ा मंच देगी, जिले में खेल संस्कृति को और मजबूत करेगी तथा क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम बनेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें