विशेष कोरोना जांच कैंप में 1773 लोगों का लिया गया स्वाब सैंपल
रामगढ़ । जिले में प्रत्येक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट कराने का लक्ष्य जिला प्रशासन ने रखा है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी 6 प्रखंडों में विशेष कोरोना जांच कैंप का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को सिविल सर्जन डॉक्टर नीलम चौधरी ने बताया कि जिले में अभी तक 53450 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है। इनमें से 50170 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसलिए 24 घंटे में सभी प्रखंडों में रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से विशेष कोरोना जांच शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान पूरे जिले में कुल 1773 लोगों का कोरोना जांच किया गया। जिसमें गोला प्रखंड में 292, मांडू प्रखंड में 211, पतरातू प्रखंड में 377, दुलमी प्रखंड में 200, चितरपुर प्रखंड में 116, रामगढ़ प्रखंड (छावनी परिषद के साथ) में 577 लोगों का कोरोना जांच किया गया।





