मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

सुशांत की मौत ने दिखाया चमकीली दुनिया का स्याह पक्ष

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

डेढ़ महीने पहले जब प्रतिभाशाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत

मुंबई के अपने फ्लैट में मृत पाये गये थे, तब दुनिया को यही पता लगा था कि

उन्होंने अवसाद में आकर आत्महत्या कर ली। लेकिन अब इस मामले में हर दिन जो

नये-नये रहस्य बेपर्दा हो रहे हैं, उनसे साफ होने लगा है कि फिल्म जगत की

चमकीली दुनिया के पीछे एक ऐसा स्याह पक्ष भी है, जिसके बारे में आम लोगों

को कुछ भी पता नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने इस स्याह पक्ष के कई

पहलुओं को सामने लाकर रख दिया है। नेपोटिज्म से शुरू हुई बात अब संपत्ति

हड़पने की साजिश और बलात्कार से लेकर जादू-टोने और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप

तक पहुंच गयी है। यही कारण है कि बिहार के इस अभिनेता की मौत का मामला हर

दिन सुर्खियां बटोर रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस

मामले के कितने किरदार अभी सामने नहीं आये हैं और अब लोगों में उम्मीद जगी

है कि सीबीआइ की जांच में वे चेहरे भी सामने आ जायेंगे। लोगों को यह

विश्वास हो गया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े कई

रहस्यों के उजागर होने से कई ऐसी जानकारियां सामने आयेंगी, जिनके बारे में

किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। इस लिहाज से सुशांत सिंह राजपूत की मौत का

मामला न केवल भारतीय सिने जगत के अंधेरे पक्ष को उजागर करेगा, बल्कि हाइ

प्रोफाइल सोसाइटी में व्याप्त अविश्वास और धोखेबाजी की भावना को भी सामने

लायेगा। सुशांत की मौत के मामले की पृष्ठभूमि में इन सवालों के जवाब तलाशती

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें