सुरेंद्र सोरेन द रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बने धर्मेंद्र गिरी
रांची,
29 दिसम्बर द रांची प्रेस क्लब के चुनाव में अध्यक्ष पद का
परिणाम शुक्रवार को आ गया है। इसमें सुरेंद्र सोरेन ने अपना परचम लहराया।
चुनाव में कुल 682 मतदाताओं में 599 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग
किया। इसमें सुरेंद्र सोरेन को 335 वोट और दिव्यांशु झा को 252 वोट मिला।
इसके साथ ही सुरेंद्र सोरेन 83 वोट से चुनाव जीत गये।
वहीं दूसरी ओर
उपाध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने दावेदारी की थी। इसमें धर्मेन्द्र
गिरी को 294, सैयद शहरोज कमर 143 और प्रभात कुमार सिंह 159 वोट मिले।
धर्मेन्द्र गिरी ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। अन्य पदों के लिए
काउंटिंग जारी है।





