सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य : संजय सेठ
रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से सीबीआई जांच की अनुमति देने के फैसले का स्वागत किया है। सेठ ने बुधवार को कहा कि यह सत्य की जीत हुई है। सत्य कभी परास्त नहीं हो सकता, यह न्याय की जीत है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के द्वारा जांच को प्रभावित किया गया। बिहार पुलिस को जांच में सहयोग ना करना बार-बार तंग कर जांच प्रभावित करने के प्रयास कहीं ना कहीं दाल में कुछ काला नजर आता है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा लगातार इस मामले एवं तथ्यों को दबाने का काम कर रही थी। लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले से यह साबित हो गया है सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता। अब फिल्म जगत के ऊभरते हुए युवा कलाकार और उनके परिवार को इंसाफ मिल पाएगा।





