मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:50 · नई दिल्ली संस्करण

उच्चतम न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला देने का काम किया : झामुमो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा है कि उच्चतम न्यायालय ने झारखंड की हेमन्त सोरेन सरकार के अधिकारों को चुनौती देने वाले एक याचिका को खारिज कर एक ऐतिहासिक फैसला देने का काम किया गया है। जिसमे झारखंड के प्रभारी पुलिस प्रमुख की नियुक्ति को जायज ठहराया गया है। झामुमो महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को कहा कि झारखंड के एक विशेष दल जो यह नही चाहती कि झारखंड में मूलवासी अदिवासियों की प्रखर आवाज बन कर उभरे। हेमन्त सोरेन की सरकार के द्वारा राज्य हित मे जो निर्णय लिये जा रहे हैं, उसे बर्दास्त नहीं कर पा रहे हैं। वो यह नहीं पचा पा रहे हैं कि झारखंड में मूलवासी आदिवासी अब अपनी सरकार अपनी मर्जी से चलाएं। राज्य में किस पदाधिकारी को किस काम की जिम्मेवारी दी जाय एवं किनकी उपयोगिता है, उसका सम्पूर्ण लाभ लिया जाय। वर्तमान में पदस्थापित राज्य के प्रभारी पुलिस महानिदेशक एक दक्ष, ईमानदार एवं सक्षम पुलिस कप्तान के रूप में कई बार अपनी योग्यता को स्थापित कर चुके हैं, चाहे वो राज्य सेवा में रहें हों या केन्द्रीय सेवा में अपना योगदान दिये हों। राज्य के हर प्रसाशनिक अधिकारी जनता के प्रति उत्तरदायी हैं, वो किसी भी व्यक्ति या व्यक्ति समूह के प्रति उत्तरदायी नहीं होते। उच्चतम न्यायालय का आज का फैसला मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के फैसले पर निर्णायक मुहर भी लगता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें