मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद में कांग्रेस उम्मीदवार का मंच टूटा, समर्थकों समेत गिरे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फरीदाबाद। बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में बीती रात एक चुनाव कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार का मंच अचानक टूट गया। इससे पार्टी उम्मीदवार विजय प्रताप सहित समर्थक गिर पड़े। गनीमत रही कि किसी को चोट नही आई।बडख़ल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप रविवार की रात बडख़ल के 3 नंबर इलाके में अपने एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचेथे। मंच पर उनका स्वागत समारोह चल रहा था। उन्हें माला पहनाने की होड़ में मंच पर बड़ी संख्या में समर्थक पहुंच गए तभी मंच टूट गया और कांग्रेस उम्मीदवार सहित कई समर्थन गिर पड़े। आनन-फानन में अन्य समर्थकों ने उन्हें उठाया और टूटे मंच से बाहर निकाला। बाकी लोगों को भी निकाला गया। किसी को भी कोई चोट लगने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद उन्हें नीचे खड़े होकर भाषण देना पड़ा।कांग्रेस उम्मीदवार विजय प्रताप वर्ष 2019 के चुनाव में इसी बडख़ल विधानसभा सीट से पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा से कुछ वोटों से चुनाव हार गए थे। इसके बाद भी कांग्रेस ने उन पर दूसरी बार भरोसा जताकर टिकट दिया है। विजय प्रताप के सामने इस बार भाजपा ने धनेश अदलखा को टिकट दिया है। वे ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से आते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें