मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड : आसमान से सूरज उगल रहा आग, झुलसा रहीं गर्म हवाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में इन दिनों प्रचंड गर्मी ने

लोगों को परेशान कर रखा है। गर्म हवाएं लोगों को झुलसाने लगी हैं। दून में

तो पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। सूरज की तपिश ऐसी है मानो जैसे खूब आग

उगल रहा हो। उत्तराखंड में मौसम को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की

है। अगले पांच से दिनों तक मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत नहीं मिलने

वाली है। जबकि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की हल्की बौछारें

हो सकती हैं। इससे पहाड़ पर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम

विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि लू के थपेड़ों के

साथ मैदानी इलाकों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान

है। जबकि रात में भी मौसम में गर्मी बढ़ने का आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों

में मौसम खराब रहने का अनुमान है। कुछ जगह पर छिटपुट बारिश हो सकती है।

इससे पर्वतीय इलाकों में तापमान नीचे आ सकता है।

मौसम विज्ञान

केंद्र ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के

साथ मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम

पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर,

अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज

हवाएं चलने के आसार हैं। जबकि देहरादून समेत टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी,

रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों

में गर्म हवाएं चलेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें