मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

सुलतानपुर: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सुलतानपुर: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

- बदमाशों की फायरिंग में एक पुलिस कर्मी भी घायल

सुलतानपुर, 15 मार्च । करौंदीकला थानाक्षेत्र के हरीपुर गांव के भट्टे के पास पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, दोनों के पैर में गोली लगी है। वही बदमाशों की गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हुआ है। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक कमरपुर निवासी राहुल अपनी पत्नी प्रियंका के साथ मंगलवार को सूरापुर स्थित बिजेथुआ महावीरन धाम पर अपने बेटे का मुंडन कराने गए थे। शाम को बाइक से लौटते समय मगरसन के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। तमंचे से धमकाकर प्रियंका के गले से सोने की चेन और अंगूठी छीन ली। इस बीच विरोध करने पर तमंचे के बट से दम्पति के सिर पर हमला कर उन्हें घायल कर फरार हो गए थे।

बरामदगी के दौरान बदमाशों ने असहले से पुलिस पर किया हमला

एएसपी विपुल श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि दम्पति से लूटकांड की सूचना पर करौंदीकला थानाक्षेत्र अकरम खान पुलिस टीम के साथ लुटेरों की तलाश में खुशियारी गांव के पास कांबिंग कर रहे थे। यहां घेराबंदी कर दो संदिग्ध बदमाशों को पकड़ लिया गया। जब इनसे पूछताछ की गई तो घंटों बाद उन्होंने दम्पति से लूट की वारदात करना कबूल किया। पुलिस टीम इन्हें माल बरामद करने के लिए उनके बताएं ठिकाने पर लेकर गई। इस बीच बदमाशों ने हरीपुर जंगल में छुपाए अवैध असलहा से पुलिस टीम पर फायर कर दिया और भागने लगे। बदमाशों की गोलीबारी में सिपाही गगन दीप साहनी को जा लगी और वह घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम की फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर पर गोली जा लगी।

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में जौनपुर जिले के बदलापुर निवासी मोनू यादव व सरपतहा निवासी करुणा शंकर उर्फ कामता पाठक हैं। बदमाश करुणा पर लूट सहित करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। सिपाही व दोनों घायल बदमाशों को सीएचसी में इलाज कराते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें