मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

मोदी की गारंटी पत्र पर एक करोड़ लोगों से लिए जाएंगे सुझाव : भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रामगढ़। विकसित भारत मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान का उद्देश्य जन-जन की आकांक्षाओं को सीधा पीएम मोदी तक पहुंचाना है, ताकि वे भाजपा के विकसित भारत संकल्प पत्र का आधार बन सकें। आकांक्षा संग्रह अभियान कार्यक्रम जनता के समर्पण और विकास का प्रमाण होगा। यह बातें बुधवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रामाकांत महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से कही।

महतो ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसने विकसित भारत की परिकल्पना की है और इसे पूरा करने का वादा भी किया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी का यह अमृत काल चल रहा है। भारत के इतिहास का वह कालखंड है जब देश विकास में एक लंबी छलांग लगाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 के घोषणा पत्र के लिए एक करोड़ से अधिक लोगों के सुझावों उनके आकांक्षाओं और विचारों को जानने का लक्ष्य रखा है।

दो चरणों में विभाजित किया गय अभियान

अभियान दो चरणों में विभाजित किया गया है, जिसमें पहला, अभियान लॉन्च, दूसरा सुझाव एकत्रित के लिए जनसंपर्क गतिविधियां है। अभियान का लॉन्च पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा के द्वारा भाजपा के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली से किया जाएगा, लॉन्च कार्यक्रम में सुझाव एकत्रित करने के लिए सुझाव पेटी, मिस कॉल नंबर 9090902024 और नमो ऐप की सुविधा लॉन्च की गई, जन-जन के सुझाव स्वीकृत करने के लिए पार्टी द्वारा एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई गई। इसके अलावा सुझाव संग्रह के लिए जनसंपर्क कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, रंजीत सिंह, रंजन फौजी, राजेंद्र कुशवाहा, भीमसेन चौहान, सूर्यवंशी श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल आदि उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें