मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक सुदीप गुड़िया और राम सूर्या मुंडा बने झामुमो के स्टार प्रचारक, असम रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधायक सुदीप गुड़िया और राम सूर्या मुंडा बने झामुमो के स्टार प्रचारक, असम रवाना

खूंटी।झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति ने तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया और खूंटी के विधायक राम सूर्या मुंडा को असम विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी है। इसे क्षेत्र के बढ़ते राजनीतिक महत्व और दोनों विधायकों की सक्रिय भूमिका का संकेत माना जा रहा है। दोनों विधायक गुरुवार की सुबह वायुमार्ग से गुवाहाटी के लिए रवाना हुए, जहां वे पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव, जनसंपर्क और जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। खूंटी की राजनीति लंबे समय से जनसरोकार, आदिवासी अस्मिता और संघर्ष की पहचान रही है। ऐसे में क्षेत्र के दोनों विधायकों की राष्ट्रीय स्तर पर चुनावी अभियान में भागीदारी दर्शाती है कि खूंटी अब व्यापक राजनीतिक परिदृश्य में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। असम में लगभग एक सप्ताह के प्रवास को देखते हुए दोनों विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जनता को आश्वस्त किया है कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मोबाइल के माध्यम से लगातार क्षेत्र के लोगों से संपर्क में रहेंगे और जरूरी मामलों में त्वरित निर्णय लिए जाएंगे। साथ ही अत्यावश्यक कार्यों के लिए विधायक प्रतिनिधियों से संपर्क कर कार्यों का समाधान कराने की अपील भी की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें