मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में अचानक बढ़ी ठंड , घने कोहरे से लोग रहे परेशान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मेदिनीनगर : बारिश के बाद आसमान का बादल छटते ही पलामू में ठंड बढ़ गई है। शनिवार को सुबह घने कोहरे छाए रहे। 10:00 बजे के बाद सूर्य का दर्शन हुआ। सुबह ठंड के कारण लोग अलाव तापते नजर आए। लोग अखबार पढ़कर व टीवी देखकर घरों में समय बिताया। इधर, बारिश से मेदिनीनगर शहर के मुख्य सब्जी बाजार समेत शहर की सड़कें गलियां कीचड़ से सन गई। जलजमाव से सब्जी विक्रेताओं व ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा धान की फसल बर्बाद हुई है। ठंड के कारण शाम होते ही शहर की सड़कें सुनसान हो जा रही है। इधर बारिश होने से किसानों को रबी की फसल में फायदा होगा। कृषि वैज्ञानिक इस बारिश को खेती के लिए उपयोगी बता रहे। कहा है कि बारिश से फसलों को लाभ होगा। इधर खलिहान में रखे धान को नुकसान हुआ है। बारिश से रबी फसल को लाभ होगा। बारिश के कारण गेहूं, चना ,मसूर आदि के फसलों को विशेष लाभ होगा। कहा कि कुछ किसान अभी अपने धान खलिहान में ही रखे हैं ।वैसे धान पर पानी पड़ने से फसल खराब होंगे। कहा कि इसके अलावा रबी के फसलों को लाभ ही लाभ होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश समाप्त होने के बाद ठंड अधिक बढ़ेगी। अचानक ठंड बढ़ने से जिले के विभिन्न प्रखंडों में अलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। विभिन्न संगठनों ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन से जगह-जगह अलाव की व्यवस्था कराने व गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण की मांग किया है। लोगों ने कहा है कि ठंड काफी बढ़ गया है। लेकिन जिला प्रशासन ठंड से बचाव को लेकर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि ठंड अधिक बीत जाने के बाद सरकार व प्रशासन कंबल वितरण व अलाव की व्यवस्था करते हैं। इससे लोगों को कोई फायदा नहीं होगा। सरकार व जिला प्रशासन को ठंड की शुरुआत होते ही अलाव की व्यवस्था व कंबल का वितरण करना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें