अनुमंडल पदाधिकारी ने वाड पार्षदों के साथ की बैठक
लोहरदगा। अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल की अध्यक्षता में बुधवार को कोरोना जांच में आ रही कठिनाई के संबंध में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या में काफी वृद्धि हो रही है। लेकिन लोगों द्वारा कोविड-19 का जांच कराने में रुचि नहीं ली जा रही है तथा जिस अनुपात से जांच होनी चाहिए नहीं हो पा रही है ,जो चिंता का विषय है । बैठक में उपस्थित कुछ वार्ड पार्षदों ने बताया कि लोगों में कोविड-19 के जांच को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं तथा तरह तरह का अफवाह भी फैलाया गया है, जिससे लोग जांच कराने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 एक वैश्विक महामारी है तथा इसे किसी धर्म या जाति या पैसे का लेन देन से जोड़कर नहीं देखना चाहिए । साथ ही कोविड-19 के जांच से संबंधित किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए जो अपनी सुरक्षा अपने परिवार की सुरक्षा, समाज की सुरक्षा एवं हित में होगा।





