मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: मोटरसाइकिल ने पैदल जा रहे छात्र को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद: मोटरसाइकिल ने पैदल जा रहे छात्र को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत

फतेहाबाद। जिले के गांव जांडली कलां के पास एक तेजगति मोटरसाइकिल ने पैदल जा रहे छात्र को पीछे से जोरदार टक्कर दे मारी। इस हादसे में युवक की फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं शुक्रवार को मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में गांव जाण्डली खुर्द निवासी प्रदीप ने कहा है कि उसका भाई कुलदीप 11वीं कक्षा में पढ़ता था। गत दिवस कुलदीप शाम को गांव जाण्डली खुर्द से इलैक्ट्रिक स्कूटी ठीक करवाने के लिए गांव जांडली कलां पैदल जा रहा था। रास्ते में जांडली कलां पेट्रोल पम्प के पास पीछे से आ रहे एक मोटरसाइकिल का चालक मोटरसाइकिल को लापरवाही व तेजगति से चलाते हुए आया और पीछे से कुलदीप को जोरदार टक्कर दे मारी।इस हादसे में कुलदीप स्कूटी सडक़ पर जा गिरा। हादसे में उसके सिर व पैरों पर गंभीर चोटें आई और उसका सिर फट गया। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और घायल कुलदीप को उपचार के लिए फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसने आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल को प्रवेश कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी धारसूल कलां चला रहा था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बाईक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें