मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

कनाडा में सड़क हादसे में यमुनानगर के छात्र की मौत, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कनाडा में सड़क हादसे में यमुनानगर के छात्र की मौत, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार

यमुनानगर। यमुनानगर निवासी 24 वर्षीय भारतीय छात्र की कनाडा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना उस समय हुई जब युवक अपने मित्र के साथ घूमने के लिए टोरांटो जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उपचाराधीन है।

मृतक की पहचान उधम प्रीत सिंह (24) के रूप में हुई है। वह वर्ष 2021 में स्टडी वीजा पर विदेश गया था और ब्रैम्पटन में रहकर पढ़ाई के साथ रोजगार भी कर रहा था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक को काम से दो दिन की छुट्टी मिली थी। इसी दौरान वह अपने दोस्त के साथ कार से घूमने निकला था। दोपहर के समय राजमार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। देर रात हादसे की सूचना भारत पहुंची, जिसके बाद परिवार और परिचितों में मातम छा गया।

परिजन केंद्र और राज्य सरकार से मांग कर रहे हैं कि औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी कर शव को जल्द भारत लाया जाए ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके।

परिवार ने बताया कि दिसंबर 2025 में वह माता-पिता की शादी की सिल्वर जुबली मनाने घर आया था और इस वर्ष फिर लौटने की योजना बना रहा था। हादसे से एक दिन पहले ही उसने फोन पर परिवार से बातचीत की थी, जो अब आखिरी याद बनकर रह गई।

परिजनों ने बताया कि विदेश में बेहतर भविष्य बनाने का सपना उसने लंबे समय से संजो रखा था। बेटे की पढ़ाई और करियर के लिए पिता गुरविंद्र सिंह ने अपनी जमीन बेचकर उसे विदेश भेजा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें