मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

प्रखर राष्ट्रवादी राजनेता थे श्यामा प्रसाद मुखर्जी : कर्मवीर सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची, । प्रदेश भाजपा ने शनिवार को विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता

सम्मान एवं विजय संकल्प सभा की शुरुआत की। भाजपा ने डॉ श्यामा प्रसाद

मुखर्जी बलिदान दिवस 23 जून से लेकर उनकी जयंती छह जुलाई तक एक पेड़ मां के

नाम कार्यक्रम के साथ जल स्रोतों के स्वच्छता का अभियान भी चलाया।

इस

अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रदेश कार्यालय में डॉ

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि डॉ

मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे। उन्होंने कभी भी राष्ट्रहित से समझौता

नहीं किया। नेहरू लियाकत समझौता का विरोध हो या फिर जम्मू-कश्मीर में लागू

दो विधान उन्होंने इसका प्रबल विरोध किया। वे कुशल संगठन कर्ता थे।

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के आधार पर जनसंघ के रूप में उन्होंने जो राजनीतिक

संगठन की बीज बोए आज वही विशाल वट वृक्ष भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक

संगठन है। सिंह ने अरगोड़ा तालाब में स्वच्छता अभियान के तहत तलाब की सफाई

भी की।

स्वतंत्र भारत के पहले अमर बलिदानी राजनेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी : बाबूलाल मरांडी

डॉ

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 124वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते

हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि डॉ मुखर्जी अद्वितीय प्रतिभा

के धनी थे। बचपन से ही मेधावी एवं प्रखर राष्ट्रवादी थे। सबसे कम उम्र में

कोलकाता विश्वविद्यालय में कुलपति बनने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है।

नेहरू मंत्रिमंडल में एक उद्योग मंत्री के रूप में सिंदरी खाद कारखाना उनकी

देन है। स्वतंत्र कश्मीर में लागू दो निशान, दो प्रधान और दो विधान के

खिलाफ संघर्ष करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्र भारत के प्रथम

राजनेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी हैं।

पार्टी के स्वच्छता अभियान

में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी

शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने खिजरी तालाब, प्रदेश महामंत्री

एवं सांसद आदित्य साहू कुचू तालाब, डॉ प्रदीप वर्मा ने टाटी सिल्वे तालाब

की सफाई की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें