मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

डाक कांवड़ के दौरान सख्ती, बड़े डीजे और कांवड़ वाहन बॉर्डर पर रोके गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डाक कांवड़ के दौरान सख्ती, बड़े डीजे और कांवड़ वाहन बॉर्डर पर रोके गए

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में डाक कांवड़ शुरू होने के साथ ही पुलिस और प्रशासन की चुनौती बढ़ गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने निर्धारित मानकों से बड़े डीजे और कांवड़ वाहनों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है।

नियमों के विपरीत पाए जाने वाले वाहनों को नारसन बॉर्डर से ही वापस लौटाया जा रहा है। वाहन मालिकों को डीजे की ऊंचाई निर्धारित सीमा तक कम करने के बाद ही दोबारा प्रवेश दिया जा रहा है।

प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि 10 फीट से अधिक चौड़ाई और 12 फीट से अधिक ऊंचाई वाले डीजे या कांवड़ वाहनों को किसी भी स्थिति में हरिद्वार में प्रवेश नहीं मिलेगा। अधिक ऊंचाई वाले वाहन बिजली के तारों, टोल प्लाजा और फ्लाईओवर के नीचे फंसने का खतरा पैदा करते हैं। साथ ही इन पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों के सवार होने से दुर्घटना की स्थिति में जनहानि की आशंका भी बढ़ जाती है।

कांवड़ मेले के शुरुआती दिनों में जहां पैदल कांवड़ यात्रियों की संख्या अधिक थी, वहीं अब डाक कांवड़ वाहनों की आमद तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में वाहन हरिद्वार पहुंच रहे हैं। प्रशासन के अनुसार आगामी चार दिन सबसे महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि इसी दौरान डाक कांवड़ वाहनों का दबाव सबसे अधिक रहने की संभावना है।

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने कहा कि डाक कांवड़ वाहनों की सुरक्षित आवाजाही के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप वाहनों को ही हरिद्वार में प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने कांवड़ियों से अपील की कि वे प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और मानक के अनुरूप कांवड़ व डीजे लेकर ही हरिद्वार आएं, ताकि यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पार्किंग, रूट डायवर्जन और वाहनों की निकासी के लिए विशेष योजना लागू की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और शहर में यातायात भी सुचारु बना रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें