मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:51 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्र में कांग्रेस सरकार गठन के बाद सख्त कानून बनाया जायेगा : रामेश्वर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती के पूर्व संध्या पर बुधवार को रांची में सामाजिक दूरी के साथ कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने रांची के बिरसा चौक के निकट आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उरांव ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री बहुत हुए, लेकिन राजीव गांधी दूरदृष्टा थे और उन्होंने भारत को 21वीं सदी में ले जाने की बुनियाद रखीं। राजीव गांधी ने 21 की जगह 18 वर्ष के युवाओं को वोट देने का अधिकार दिलाया। महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की और कंप्यूटर क्रांति के साथ दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने दलबदल जैसी घटनाओं की पुनरावृति पर रोक लगाने के लिए ठोस कानून बनाने की पहल की, लेकिन अब भी यह पूरा नहीं हो सका है। केंद्र में कांग्रेस सरकार गठन के बाद सख्त कानून बनायी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के होम क्वारंटाइन में जाने के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि सावधानी जरूरी है, लेकिन जीवन के साथ जीविका भी जरूरी है। भय से सभी काम बंद कर देने से नहीं होगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे और राजेश गुप्ता ने कहा कि यह राजीव गांधी ही थे जिन्होंने भारत में दूरसंचार क्रांति लाई। आज जिस डिजिटल इंडिया की चर्चा है, उसकी संकल्पना राजीव गांधी अपने जमाने में कर चुके थे। उन्होंने कहा कि युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही देश के युवाओं को वोट देने का बड़ा अधिकार दिलाया। उन्होंने बताया कि पहले देश में वोट देने की उम्रसीमा 21 वर्ष थी। लेकिन युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी की नजर में यह उम्र सीमा गलत थी। उन्होंने 18 वर्ष की उम्र के युवाओं को मताधिकार देकर उन्हें देश के प्रति और जिम्मेदार तथा सशक्त बनाने की पहल की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की एक बड़ी उपलब्धि नवोदय विद्यालय की स्थापना भी है। देश में मौजूदा समय देश में खुले 551 नवोदय विद्यालयों में 1.80 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस नेता और रवि ट्रेवस के एमडी अभय कुमार सिंह के सौजन्य से गरीबों के बीच भोजन वितरण किया गया। साथ ही साथ अभय कुमार सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को मोमेन्टो देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर सफाई कर्मियों एवं गरीबों को अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अजय सिंह, फिरोज रिजवी मुन्ना ,कुमुद रंजन, विभय शाहदेव, जितेंद्र त्रिवेदी ,संजीत यादव, एस.चटर्जी ,अजीत द्विवेदी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें