मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

होली का हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

होली का हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई-प्रशासनिक अधिकारियों ने होलिका दहन वाले चिन्हित स्थानों का किया निरीक्षण-होली पर्व पर शांति भंग की आशंका में क्षेत्र के 200 से अधिक लोग पाबंदऔरैया, 03 मार्च । उल्लास के साथ शांति से होली का पर्व मनाने को लेकर प्रशासन की सख्ती होली पर अनावश्यक रूप से हुड़दंग करने वालों पर भारी पड़ सकती है। पूर्व के वर्षों में होली पर्व पर शांति भंग करने वाले लोगों सहित आगामी पर्व पर शांति भंग की आशंका के चलते पुलिस द्वारा चिन्हित लोगों को पाबंद करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।शासन की मंशा अनुसार जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव, पुलिस कप्तान चारू निगम के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन आगामी होली पर्व और सबे बारात का पर्व एक ही दिन होने पर प्रशासन शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार संपन्न होने के लिए क्षेत्र में सक्रियता बरत रहा हैं।त्योहार के मद्देनजर उपजिलाधिकारी अजीतमल अखिलेश कुमार सिंह ने क्षेत्राधिकारी अजीतमल भरत पासवान व प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा के साथ क्षेत्र के चिन्हित होलिका दहन वाले स्थानों का निरीक्षण किया। साथ ही मुस्लिम समाज के पर्व सबे बरात मनाने वाले चिन्हित स्थानों का भी निरीक्षण कर लोगों से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की प्रभारी निरीक्षक ने बताया उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में अजीतमल बस स्टेंड के सामने व इस्लामनगर आदि मौहल्लो में बनी ईदगाहों एवं कब्रिस्तानों का निरीक्षण किया गया है तथा होलिका दहन वाले विवादित स्थानों का भी निरीक्षण किया गया है उन्होंने बताया क्षेत्र मे पूर्व चिन्हित 2 23 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु समस्त चौकी प्रभारियों को विशेष निगरानी बरतने के निर्देश दिए गए ,होली पर अनावश्यक रूप से अशांति फैलाने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है पूर्व के वर्षों में होली पर्व पर अशांति फैलाने वाले और वर्तमान में अशांति की आशंका के चलते शांति भंग की आशंका के तहत 200 से अधिक लोगों के खिलाफ पाबंद करने की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें