मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर:आंधी व बारिश से जिला बेहाल, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनानगर:आंधी व बारिश से जिला बेहाल, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

यमुनानगर यमुनानगर जिले में बुधवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और वर्षा ने यमुनानगर में व्यापक नुकसान पहुंचाया। करीब 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और एक मोबाइल टावर भी गिर गया। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन रातभर कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।सिविल अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग पर एक विशाल पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। पेड़ पास स्थित पुलिस बूथ पर जा गिरा, जिससे बूथ को नुकसान पहुंचा। हालांकि घटना के समय बूथ खाली होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और नगर निगम कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मार्ग को खुलवाने का कार्य शुरू किया। यमुनानगर के प्यारा चौक स्थित जैन चक्की के निकट भी एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। इसके साथ ही बिजली के खंभे और इंटरनेट के तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे आसपास के क्षेत्रों में रातभर अंधेरा छाया रहा।कई स्थानों पर लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। फ्रेंड्स कॉलोनी में एक मकान की छत पर स्थापित मोबाइल टावर तेज हवा के कारण टूटकर समीपवर्ती भवन पर जा गिरा। घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय निवासी करण शर्मा ने बताया कि हादसे के समय आसपास बच्चे और बुजुर्ग मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ। गाँव दामला रोड पर भी पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित रहा। नगर निगम और बिजली विभाग की टीमें देर रात से ही क्षतिग्रस्त क्षेत्रों में बहाली कार्य में जुटी रहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें