मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

डेढ़ साल पहले तोरपा से चोरी गया हाइवा बड़कागांव से बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

खूंटी,। तोरपा थाना क्षेत्र के खसुआ टोली से डेढ़ साल पहले चोरी

गये हाइवा ट्रक को पुलिस ने शुक्रवार को हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना

क्षेत्र से बरामद कर लिया।

इस संबंध में तोरपा के एसडीपीओ

ख्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि सरस्वती पूजा के दिन 28 जनवरी, 2023 को

तोरपा के श्रवण कुमार साहू का हाइवा ट्रक (जेएच 01 डीएल 9829) की चोरी हो

गया था। उन्होंने बताया कि चोरी गए हाइवा का नंबर बदलकर इसका रजिस्ट्रेशन

नागालैंड से कराया गया। वहां से एनओसी लेने के बाद हाइवा का हजारीबाग में

फर्जी रजिस्ट्रेशन (जेएच 02 4523) कराकर वहीं एक व्यक्ति को बेच दिया गया।

चोरी

गये हाइवा मलिक श्रवण साहू के मुताबिक दो दिन पूर्व तोरपा का चालक राजू

साहू अंडा लदा वाहन लेकर कोडरमा गया था। वहां से लौटने के दौरान उसकी नजर

चोरी गए हाइवा पर पड़ी लेकिन उसका रजिस्ट्रेशन नंबर अलग था जबकि अन्य किसी

तरह का बदलाव वाहन में नहीं किया गया था। राजू ने इसकी सूचना श्रवण के

मोबाइल पर दी।

श्रवण तुरंत हजारीबाग पहुंचे लेकिन हाइवा नहीं मिला।

कुछ चालकों से उन्हें जानकारी मिली कि हाइवा गिट्टी लेकर बड़कागांव की ओर

कुछ देर पहले गया है। श्रवण कुमार ने वहां से उसका पीछा किया और उसे पकड़कर

बड़कागांव थाने को सुपुर्द कर दिया और इसकी सूचना तोरपा थाना को दी। पुलिस

वहां से हाइवा को आई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें