मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:30 · नई दिल्ली संस्करण

टोहाना में हैफेड गोदाम के ताले तोड़कर 80 कट्टे गेहूं चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद,

टोहाना स्थित हैफेड गोदाम के ताले तोड़कर 80 कट्टे गेहूं

चोरी हो गए। हैफेड के निरीक्षक ने पुलिस में बुधवार को शिकायत दर्ज करवाई

है।

पुलिस को दी शिकायत में सिसाय बोलान पाना निवासी व हैफेड

काम्पलैक्स, टोहाना में निरीक्षक के पद पर तैनात सुरेश कुमार ने कहा है कि

उसके कार्य क्षेत्र में हैफेड के दो गोदाम आते हैं। इस समय गेहूं का सीजन

चल रहा है और टोहाना में चण्डीगढ़ रोड पर फ्लाईओवर के पास हैफेड के गोदाम

में गेहूं के कट्टों का भंडारण किया जा रहा है। सुबह जब वह ड्यूटी पर आया

तो उसने देखा कि गोदाम नं. 10 के गेट का ताला टूटा था और गेट के आसपास

गेहूं बिखरा था। जब उसने स्टॉक को चेक किया तो गोदाम से 80 कट्टे कम मिले।

निरीक्षक

सुरेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि रात को अज्ञात चोर गोदाम के गेट

के ताले तोड़कर गेहूं के 80 कट्टे चोरी कर ले गए हैं। इसकी कीमत करीब 91

हजार रुपये है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर

दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें