मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 484 अंक लुढ़का

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली, 22 फरवरी । कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली दिख रही है। शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेज गिरावट दिख रही है। सेंसेक्स में 495 अंकों की गिरावट रही है, जबकि निफ्टी 144 अंक तक टूटा है।फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 483.96 अंक यानी 0.80 फीसदी लुढ़क कर 60,188.76 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 143.70 अंक यानी 0.81 फीसदी टूट कर 17,683.00 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले सेंसेक्स 300 अंक और निफ्टी 17,750 के नीचे कारोबार शुरू किया था।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 शेयर लाल निशान पर हैं, जबकि चार शेयरों में तेजी दिख रही है। बाजार में निवेशकों का सेंटिमेंट पूरी तरह निगेटिव नजर आ रहा है। आज के टॉप गेनर्स की सूची में टाटा स्टील, लिमिटेड, सन फार्मा के शेयर शामिल हैं, जबकि टॉप लूजर्स की सूची में विप्रो, इंडसइंडबीके, इंफी, टेकम, एचसीएल टेक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस के शेयर शामिल हैं।उल्लेखनीय है कि लगातार दूसरे कारोबारी दिन भी शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 18.82 अंक यानी 0.031 फीसदी की गिरावट के साथ 60,672.72 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 17.90 अंक यानी 0.10 फीसदी टूट कर 17,826.70 के स्तर पर बंद हुआ था।

राष्ट्रीय सागर

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें