मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

पलवल में एसटीएफ ने दबोचा 10 हजार का इनामी तस्कर, एक साल से था फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलवल में एसटीएफ ने दबोचा 10 हजार का इनामी तस्कर, एक साल से था फरार

पलवल। पलवल जिले की एसटीएफ की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सोनीपत पुलिस के हवाले कर दिया गया है।एसटीएफ प्रभारी अनिल छिल्लर ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि अगस्त 2024 में सोनीपत जिले के राई थाना क्षेत्र में आगरा (उत्तर प्रदेश) निवासी भानु प्रताप के खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। लंबे समय तक गिरफ्तारी न होने पर पुलिस महानिदेशक कार्यालय, मधुबन (करनाल) की ओर से 25 अप्रैल 2025 को आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।इनामी घोषित होने के बाद से सोनीपत पुलिस, सीआईए और एसटीएफ की टीमें आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थीं। इसी दौरान एसटीएफ प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी भानु प्रताप उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद एसटीएफ की टीम तुरंत कौशांबी रवाना हुई और जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एसटीएफ यूनिट में लाया गया और राई थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद सोनीपत पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के संपर्क में और कौन-कौन से नशा तस्कर शामिल थे और नशे के नेटवर्क की जड़ें कहां तक फैली हुई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें