मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

आपदा राहत कार्यों में प्रदेश सरकार विफल : कांग्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आपदा राहत कार्यों में प्रदेश सरकार विफल : कांग्रेस

गोपेश्वर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने प्रदेश भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर आई आपदा में प्रभावितों को राहत पहुंचाने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल रही है। उनका आरोप है कि प्रभावितों को अभी तक अहेतुक राशि तक नहीं मिल पाई है। सरकार सिर्फ अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रही है।शनिवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष नेगी ने कहा कि पूरा चमोली जिला आपदा की चपेट में है। आपदा की इस घड़ी में सरकार प्रभावितों को किसी प्रकार से राहत पहुंचाने में पूरी तरह से नाकामयाब साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि चमोली जिले के थराली, देवाल, नंदानगर, जोशीमठ इस समय आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित है। कांग्रेसजनों की टीम ने इन सभी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर प्रभावितों से बातचीत सरकार की ओर से पहुंचाई जा रही मदद के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि सरकार की ओर से जो राहत मिलनी चाहिए थी वह अभी तक मिल नहीं पाई है। थराली के चेपडों और नंदानगर में सबसे ज्यादा लोग इस आपदा से प्रभावित हुए है लेकिन जो मदद प्रभावितों मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिल पाई है। चेपडों के प्रभावितों को अभी तक अहेतुक राशि तक वितरित नहीं की गई है। चेपडों के प्रभावित दुकानदार स्वयं अपने दुकानों का मलवा हटा रहे है। पूर्णतया क्षतिग्रस्त भवनों का एक लाख 30 हजार मुआवजा दिया जा रहा है जो ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2013 में जब आपदा आई थी उस समय कांग्रेस की सरकार थी। उस समय प्रभावितों के लिए जो नियम बनाए गए थे। हमारी मांग है कि उसके अनुसार लोगों के भवनों, भूमि का मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि प्रत्येक प्रभावित परिवार को भवन का कम से कम 15 लाख का भुगतान किया जाना चाहिए। नंदानगर के भू-धंसाव का सरकार शीघ्र ट्रीटमेंट करे और प्रभावितों को वर्तमान समय के आधार पर आकलन कर मुआवजा दे।इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, अरविंद नेगी, रितेश बगवाडी, योगेंद्र सिंह बिष्ट, ओमप्रकाश नेगी, प्रमोद बिष्ट, हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें