मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत सरकार में राज्य की बच्चियां भी सुरक्षित नहीं,दुष्कर्मियों को अविलंब गिरफ्तार करें सरकार:अमित कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। झारखंड में गोड्डा के मेहरमा स्थित मध्य विद्यालय खरौंधी परिसर में नौवीं कक्षा की मूक-बधिर छात्रा के साथ हुए गैंगरेप एवं बर्बरता पूर्ण हत्या की घटना पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए राज्य की हेमन्त सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। कुमार ने सोमवार को कहा कि यह घटना गोड्डा जिला ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड को शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब बच्चियां भी सुरक्षित नहीं रही अपने माता पिता और दो भाइयों की लाडली 13 वर्षीय मूक बधिर बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म एवं बेरहमी से हुई हत्या ने झारखंड सरकार की शासन व्यवस्था का पोल खोल कर रख दिया है। उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार पर यह आरोप लगाया कि जब से राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है तब से राज्य में बलात्कार,चोरी,डकैती,भुखमरी, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार चरम पर है।राज्य में नक्सलियों, उग्रवादियों,दरिंदों,गुंडे-मवालियों का राज सा कायम हो गया है। राज्य की जनता भयाक्रांत है।लड़कियां डर से अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रही है।हर मोर्चे पर राज्य की हेमंत सरकार विफल साबित हो रही हैं।उन्होंने हेमंत सरकार से मांग किया कि जल्द से जल्द मेहरमा में मूक-बधिर बच्ची के साथ गैंगरेप कर बर्बरता पूर्वक हत्या करने वाले दोषियों को सरकार गिरफ्तार करें और फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से उन दरिंदों को फांसी की सजा दिलाएं ताकि उस 13 साल की बच्ची की आत्मा को शांति मिल सके और उनके परिजनों को न्याय मिल सके। कुमार ने कहा कि इस घटना ने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया है ऐसे संगीन दुष्कर्मी,हत्यारों को पहचानकर सरकार अविलंब गिरफ्तार करें और कड़ी से कड़ी सजा दे ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना राज्य में दुबारा नहीं घटे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें