मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य कर्मचारियों को शीघ्र मिलेगा पांच लाख तक का वार्षिक स्वास्थ्य बीमा का लाभ : बन्ना गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड विधानसभा बजट सत्र के छठें दिन शुक्रवार को सदन में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार में सेवारत कर्मचारियों और रिटायर कर्मचारियों समेत परिवार के आश्रित सदस्यों को पांच लाख तक का वार्षिक स्वास्थ्य बीमा का लाभ जल्द मिलेगा।

प्रश्न काल के दौरान झामुमो विधायक समीर कुमार मोहंती के अनुसूचित प्रश्न का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री गुप्ता ने कहा कि एक माह के भीतर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। मोहंती ने कहा कि इस सुविधा को लेकर 31 जुलाई 2023 को ही विभागीय संकल्प जारी हुआ था लेकिन आज तक सरकारी कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ नहीं मिला।

जवाब में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। पूर्व की किसी भी सरकार ने इस मसले पर गंभीरता नहीं दिखाई।फिलहाल एजेंसियों की चयन प्रक्रिया चल रही है। इस बीमा योजना में एयरलिफ्ट का भी प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा विधवा और एकल को भी लाभ देने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े फैसले को धरातल पर उतारने के लिए कई प्रक्रिया से गुजरना होता है। इसलिए थोड़ा सब्र रखना चाहिए। इस पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि अगर सरकार खुद मानती है कि यह गंभीर विषय है तो समय सीमा क्यों नहीं तय करती। इसपर भाकपा माले विधायक विनोद सिंह ने कहा कि अगर यह योजना महत्वपूर्ण है तो देर क्यों लग रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें