मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

झज्जर में ट्राले की टक्कर से गई स्टॉफ नर्स की जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झज्जर में ट्राले की टक्कर से गई स्टॉफ नर्स की जान

झज्जर। जिला में गुरूवार की सुबह एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार ट्राले ने स्कूटी सवार स्टाफ नर्स को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक स्टाफ नर्स की पहचान झज्जर के गांव ग्वालिसन की ममता के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।डायल 112 पर मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसा स्थल का मौका मुआयना किए जाने के बाद नर्स के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली थी जिसके बाद ही वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसा झज्जर-ग्वालीसन मार्ग पर रेलवे फाटक पार करने के बाद झज्जर की तरफ हुआ। यहां एक ट्राले ने स्कूटी पर जा रही एक स्टाफ नर्स को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्राला चालक अपने वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस कर्मचारी का कहना है कि मृतका की पहचान गांव ग्वालीशन की रहने वाली ममता के तौर पर हुई है।ममता हर रोज की तरह अपनी स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी जा रही थी। जब उसने यहां रेलवे फाटक को ग्वालीशन मार्ग पर पार किया तो उसी दौरान तेज गति से आए एक ट्राले ने उसकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ममता ने गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर जहां उसे पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया, वहीं इस बारे में आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाहीं से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें