मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा कोरोना पॉजिटिव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार को जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने उन्हें होम आइसोलेशन में ही रहने की सलाह दी है। पिछले दो दिनों से एसएसपी को बुखार आ रहा था, जिसके बाद उन्होंने रविवार को अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। इससे पूर्व वह मोहराबादी मैदान में भी सहायक पुलिसकर्मियों को समझाने के लिए गए थे। एसएसपी शनिवार को सहायक पुलिस कर्मियों के द्वारा किए जा रहे आंदोलन को लेकर उनसे मिलने मोराबादी मैदान भी गए थे। उस दौरान मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी वार्ता के लिए पहुंचे थे। माना जा रहा है कि सहायक पुलिस कर्मियों के बीच में कई कोरोना पॉजिटिव मरीज हो सकता है। लेकिन प्रशासन के कहने पर भी वो आंदोलन कर रहे हैं। सहायक पुलिसकर्मियों ने अपनी जांच नहीं करवाई। फिलहाल सीनियर एसपी अपने घर में ही आइसोलेशन पर हैं।

उल्लेखनीय है कि एडीजी स्तर के अधिकारी भी संक्रमित अब तक राज्य पुलिस के कई पदाधिकारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनमें तीन आईपीएस अधिकारियों का इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पूर्व रेल एसपी आनंद प्रकाश को भी कोरोना हो गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं डीआईजी होमगार्ड नरेंद्र सिंह, आईजी जैप सुधीर झा की भी तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिका में भर्ती कराया गया है। एडीजी विशेष शाखा मुरारीलाल मीणा और उनकी पत्नी भी कोरोना से संक्रमित हैं। दोनों रिम्स में इलाज करा रहे हैं। झारखण्ड में अब तक 4645 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इनमे 4240 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक कोरोना से संक्रमित कुल- 12 पुलिसकर्मियों की मौत होने की सूचना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें