मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:05 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : बाढ़ में भी जारी रही बिजली की आपूर्ति, कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : बाढ़ में भी जारी रही बिजली की आपूर्ति, कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा

फतेहाबाद। भारी बारिश और जलभराव की स्थिति में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की टीम ने भूना, कुलां और आसपास क्षेत्र में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उपायुक्त मनदीप कौर के निर्देश पर बिजली विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। बिजली विभाग की टीम ने 33 केवी दिगोह लाइन पर गश्त की और क्षेत्रों में पहुंचकर फॉल्ट्स को तुरंत दुरुस्त किया है। खेतों में भी बिजलीकर्मियों ने पूरी निष्ठा और साहस के साथ कार्य किया ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। टोहाना के एसडीएम आकाश शर्मा लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं। क्षेत्र में कहीं भी कोई बिजली आपूर्ति बाधित नहीं है। किसी भी कठिन परिस्थिति में बिजली व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। अधीक्षण अभियंता एसएस राय ने बताया कि निगम के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात मैदान में डटे हुए हैं और जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करा रहे हैं। जिला के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों और शहर में कहीं कोई बिजली बाधित नहीं है। जहां कहीं भी बिजली आपूर्ति बाधित हुई तो तय समय में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू करके लोगों को राहत प्रदान की जा रही है। अभी जिले में पूर्ण रूप से बिजली आपूर्ति बहाल है और कहीं से कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा कि बिजली के खराब उपकरण ठीक करके आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दी गई है। लहरियां 33 केवी से पानी निकासी की जा चुकी है और बिजली उपकरण ठीक किया जा रहे है। इसके अंतर्गत आने वाले गांवों को वैकल्पिक रूट से बिजली आपूर्ति दी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें