मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

घाट के पास खड़ी कार में तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, दो पीआरडी जवान घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
घाट के पास खड़ी कार में तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, दो पीआरडी जवान घायल

हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार में बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सर्वानंद घाट के समीप हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ड्यूटी पर तैनात दो पीआरडी जवान घायल हो गए, कार में सवार यात्री गंगा स्नान के लिए घाट पर गए हुए थे, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर की एक कार सर्वानंद घाट के पास हाईवे किनारे खड़ी थी। कार में सवार यात्री गंगा स्नान के लिए घाट पर चले गए थे। इसी दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान अनिल कुमार और सचिन कुमार मौके पर पहुंचे और वाहन स्वामियों की तलाश कर रहे थे, ताकि सड़क किनारे खड़ी कार को हटवाया जा सके। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रहे एक डंपर ने सीधे खड़ी कार में टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह पिचक गई। साथ ही मौके पर मौजूद दोनों पीआरडी जवान भी डंपर की चपेट में आकर घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही खड़खड़ी चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर घायल जवानों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बाद में क्षतिग्रस्त कार और डंपर को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।

नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा फरार डंपर चालक की तलाश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें