मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

सभी 6 प्रखंडों में लगा विशेष कैंप, लोगों का लिया गया स्वाब सैंपल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़। कोरोना वायरस को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा 22 अगस्त से 5 सितंबर तक विशेष कोरोना जांच अभियान चलाया जा रहा है, जहां पहुंचकर कोई भी व्यक्ति अपनी कोरोना जांच करा सकता है।

सोमवार को विशेष कोरोना जांच शिविर के दौरान मांडू प्रखंड अंतर्गत कुज्जु वेस्ट, कुज्जू ईस्ट, कुज्जू साउथ, ओरला एवं तोपा में रहने वाले लोगों का पब्लिक हाई स्कूल कुज्जु में कैंप लगा कर स्वाब सैंपल लिया गया। पतरातू प्रखंड अंतर्गत जेगदा पंचायत भवन, चितरपुर प्रखंड अंतर्गत चितरपुर नॉर्थ, चितरपुर साउथ, चितरपुर ईस्ट, चितरपुर वेस्ट, मायल एवं मारंग मरचा पंचायत के में रहने वाले लोग चितरपुर कॉलेज में स्वाब सैंपल लिया गया। गोला प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इनलैंड पावर लिमिटेड, दुलमी प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन में कैंप लगा कर स्वाब सैंपल लिया गया। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत बिहार फाऊंडरी कास्टिंग एंड लिमिटेड, इंडस्ट्रियल एरिया मरार में कैंप लगाया गया है। इन स्थानों पर कई लोगों ने अपना सैंपल दिया है। डीसी संदीप सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन अधिक से अधिक लोगों का कोरोना टेस्ट कराना चाहता है, ताकि लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें